उस दौरान परीक्षा परिणामों की पास प्रतिशतता 83.14 फीसदी थी, लेकिन अब बुधवार को संशोधित परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश में जमा दो की पास प्रतिशतता 88.64 पहुंच गई है। बोर्ड की ओर से दोबारा जारी किए गए परिणामों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। संशोधित परिणामों के अनुसार विद्यार्थियों के अंकों में पांच से 13 अंकों तक वृद्धि हुई है। प्रदेशभर में 86,373 विद्यार्थियों ने जमा दो की परीक्षा दी थी। संशोधित परिणाम में 4724 अतिरिक्त विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इससे पहले 71,591 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी, लेकिन अब संशोधन के बाद अब 76,315 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, पहले 8581 विद्यार्थी परीक्षा में फेल और 5847 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट थी। लेकिन अब 5868 विद्यार्थी फेल और 3838 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट है।
ये भी पढ़ें- Himachal News: सचिवालय में कांग्रेस नेता ने रोकने पर सुरक्षा कर्मी को मारा थप्पड़, पास मांगने पर हुआ विवाद
वहीं, बोर्ड की ओर से पुनर्मूल्यांकन के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पुनर्मूल्यांकन के लिए विद्यार्थी 5 जून तक 1000 रुपये प्रति विषय और पुनर्निरीक्षण प्रति विषय 800 रुपये शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। जबकि पहले 1 जून तक पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन कर सकते थे। बोर्ड की ओर से पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जमा दो का संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया गया है। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। पुनर्निरीक्षण और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड स्थित धर्मशाला