फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal : निजी होटल में चल रहा था देह व्यापार, दो युवतियां रेस्क्यू; मुख्य आरोपी पंजाब की महिला गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 03:26 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा।

सार

जिला कांगड़ा में टांडा मेडिकल कॉलेज के समीप एक निजी होटल से पुलिस की टीम ने दो युवतियों को रेस्क्यू किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पकड़ी गई युवतियों के साथ पुलिस की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना कांगड़ा की टीम ने ग्राहक बनकर टांडा मेडिकल काॅलेज के पास निजी गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने दो युवतियों को रेस्क्यू कर मुख्य आरोपी पंजाब की एक महिला को गिरफ्तार किया है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि कांगड़ा पुलिस को शिकायत मिली थी कि टांडा मेडिकल काॅलेज के पास बने एक निजी गेस्ट हाउस में देह व्यापार को अंजाम दिया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने एक योजना बनाई, जिसमें पुलिस दो अलग-अलग टीमों में बंटकर ग्राहक बनकर वीरवार देर रात गेस्ट हाउस पहुंची और कार्रवाई की। गिरफ्तार की गई मुख्य आरोपी की पहचान नीतू राजपूत (35) मनीमाजरा, पंजाब के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी संजीव कुमार की टीम के साथ जाेगीपुर पंचायत के प्रधान रिंपल कुमार, पार्षद पुष्पा चौधरी, वार्ड-3 से शिवानी और सामाजिक कार्यकर्ता माैजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें