फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: एक जुलाई से तबादलों पर लगेगी पूर्ण रोक, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

Sun, 29 Jun 2025 10:36 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Employees Transfer Ban: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1 जुलाई से सभी विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों की ट्रांसफर पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। अब नई अधिसूचना के तहत मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आवश्यक मामलों में तबादले हो सकेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू/अधिसूचना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में कर्मचारियों के तबादलों पर एक जुलाई से पूर्ण रोक लग जाएगी। कैबिनेट की शनिवार को हुई बैठक में हुए इस फैसले को लेकर कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। 5 अगस्त 2024 को तबादलों पर लगी रोक हटाई गई थी। अब नई अधिसूचना के तहत मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आवश्यक मामलों में तबादले हो सकेंगे। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद तबादलों के ऐसे प्रस्तावों पर कार्रवाई की जाएगी, जो व्यापक मार्गदर्शक सिद्धांत-2013 के पैरा 8 के तहत विशेष रूप से प्रदान परिस्थितियों के अनुरूप होंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों व उपायुक्तों को निर्देश जारी कर अनुपालन के लिए कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें