फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: आईएएस अधिकारी नंदिता होंगी हिमाचल की मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Tue, 27 Aug 2024 09:44 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आईएएस अधिकारी नंदिता गुप्ता होंगी। वहीं, मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यभार देख रहे मनीष गर्ग को रिलीव करने को कहा गया है।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी नंदिता गुप्ता - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएएस अधिकारी नंदिता गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संदर्भ में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को पत्र जारी किया है। पत्र में लिखा है कि नंदिता मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश के रूप में कार्य करते हुए सरकार के अधीन किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगी। सिवाय इसके कि उनको सचिवालय में निर्वाचन विभाग के प्रभारी सरकार के सचिव पदाभिहित किया जाएगा। वहीं, मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यभार देख रहे मनीष गर्ग को रिलीव करने को कहा है। उनकी नियुक्ति भारतीय निर्वाचन आयोग में नई दिल्ली में हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें