हिमाचल प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय (दुराचार एवं पोक्सो) गुरमीत कौर को विशेष सचिव (विधि) के पद पर नियुक्ति किया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना के कार्यालय से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नव नियुक्त विशेष सचिव (विधि) हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा के अधिकारियों को स्वीकार्य सभी भत्ते/सुविधाएं और लाभ या राज्य सरकार के अधीन कार्यरत अधिकारियों को स्वीकार्य लाभ चुन सकती हैं।