फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: डॉ. सुरेंद्र वशिष्ठ बने हिमुडा के नए सीईओ, अधिसूचना जारी

Tue, 27 May 2025 07:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमुडा के चीफ इंजीनियर डॉ. सुरेंद्र वशिष्ठ को हिमाचल सरकार ने पदोन्नती का तोहफा दिया है। अब डॉ. सुरेंद्र वशिष्ठ हिमुडा के नए सीईओ होंगे। 
विज्ञापन
डॉ. सुरेंद्र वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमुडा के चीफ इंजीनियर डॉ. सुरेंद्र वशिष्ठ को पदोन्नत कर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बना दिया है। डॉ. सुरिंद्र ने आईआईटी रुड़की से पीएचडी और एनआईटी हमीरपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। डॉ. सुरेंद्र जिला कांगड़ा की फतेहपुर तहसील के गांव देहरी से संबंध रखते हैं। उन्होंने तकनीकी पुस्तकें भी प्रकाशित की हैं। अभी तक आईएएस अधिकारी सौरभ जस्सल के पास हिमुडा के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार था। उधर, चीफ इंजीनियर अंजुरी कपूर को हिमुडा में सलाहकार के पद पर नियुक्ति दी गई है। टीसीपी एवं आवासीय मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें