फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: शिमला में कॉलेज छात्रा के साथ छेड़छाड़, आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 02 Sep 2024 03:20 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल की राजधानी शिमला में एक कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई है। आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ छात्रा ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक सरकारी कॉलेज की छात्रा के साथ प्रोफेसर द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर महिला पुलिस थाना न्यू शिमला में आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने कॉलेज के प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। इसमें पीड़िता ने प्रोफेसर पर अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी प्रोफेसर छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करता था और किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें