फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मनाली में बिहार निवासी ने काटा पत्नी का गला, पुलिस ने किया गिरफ्तार; पूछताछ जारी

Sun, 26 Oct 2025 04:36 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।

सार

Murder In Manali: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली में एक बिहार निवासी ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार मूल के एक युवक ने अपनी ही पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। मामला पर्यटन नगरी के साथ लगते अलेऊ गांव का है। बिहार का युवक यहां अपनी पत्नी और बेटी के साथ किराये के मकान में रहता था और पेंटर का काम करता था। पति-पत्नी के बीच शनिवार रात लगभग दो बजे झगड़ा हुआ और युवक ने छुरी से गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

विज्ञापन


मनाली के साथ लगते अलेउ गांव से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। इस हत्याकांड से पूरे गांव में खौफ का माहौल है। पुलिस के मुताबिक 37 वर्षीय रोहित कुमार नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी निधि (30) और छोटी बेटी के साथ गांव अलेउ में एक मकान में किराये पर रहता था। वह मूल रूप से बिहार राज्य के जिला पश्चिम चंपारण के गांव मंगलपुर का रहने वाला है।

पड़ोसियों के बयान भी दर्ज 
युवक ने खुद पुलिस थाना में आकर शिकायत दी कि उसका पत्नी से झगड़ा हो गया है और मारपीट के बाद वह उठ नहीं रही है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला मृत पाई गई। पुलिस ने मामले को लेकर पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए। जांच में पता चला कि दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। यही झगड़ा महिला कि हत्या की वजह बना। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए आरएफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतका के मायके और युवक के परिजनों को भी सूचना दी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें