हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली/सिंगर रॉकी मित्तल
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर कथित रेप केस में अब 31 दिसंबर को सुनवाई होगी। कसौली कोर्ट ने मामले में बहस को लेकर 31 दिसंबर की तिथि तय की है। इस दिन कोर्ट में पीड़िता की प्रोटेस्ट एप्लिकेशन में लगाए ऑब्जेक्शन और पुलिस की ओर से फाइल जवाब पर दोनों पक्षों में बहस होगी। इसके आधार पर अदालत तय करेगी कि इस केस को दोबारा से शुरू करना है या फिर पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को भी स्वीकार करना है। शुक्रवार को कसौली की अदालत में पीड़िता के वकील पहुंचे थे और उन्होंने न्यायालय से केस को रि-ओपन करने का आग्रह किया। मामले में कसौली कोर्ट पहले भी एक बार पुलिस की क्लोजर रिपोर्टर को स्वीकार कर चुका है।