मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
- फोटो : ANI
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा राज्यसभा चुनाव सीट जीतने के बाद से असहज हो चुकी है। वे कोशिश करते रहे थे मगर जनता ने उन्हें चुनकर नहीं भेजा। जनता ने हमें 34 से 40 सीटों तक पहुंचा दिया था। भाजपा का विधायक दल जयराम ठाकुर की बात नहीं सुनता है। 5 गुटों में बंटी भाजपा अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।