फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सोलन में जिंदा महिला का कागजों में अंतिम संस्कार का मामला, कई लोगों पर संदेह, FIR दर्ज

Fri, 07 Feb 2025 11:19 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

जिंदा महिला का कागजों में दाह संस्कार करने के मामले में नगर निगम की शिकायत पर सोलन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में दाह संस्कार के नाम पर लकड़ी लेने वाले संदेह के घेरे में आ गए हैं। साथ ही नगर निगम की ओर से कैसे मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया, इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 
विज्ञापन
नगर निगम ऑफिस सोलन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से सटे सलोगड़ा में जिंदा महिला का कागजों में दाह संस्कार करने के मामले में पुलिस ने वीरवार को एफआईआर दर्ज कर दी है। नगर निगम की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस फर्जीवाड़े में कई लोगों के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। किस मकसद से पूरा षडयंत्र रचा गया था, इसका भी जांच में खुलासा होगा।

विज्ञापन


मामले में दाह संस्कार के नाम पर लकड़ी लेने वाले संदेह के घेरे में आ गए हैं। साथ ही नगर निगम की ओर से कैसे मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया, इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, नगर निगम की मानें तो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए अर्जी भी आई है। इसमें भी परिजनों ने बाकायदा हस्ताक्षर किए हैं। इसमें महिला का आधार कार्ड भी इस्तेमाल किया गया है। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि महिला के नाम पर कई लाखों की इंश्योरेंस भी हुई है, लेकिन महिला को इसके बारे में पता तक नहीं था।

महिला का पांच जनवरी को कागजों में अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला को इस बारे में तब पता चला जब इंश्योरेंस के सत्यापन के लिए कंपनी का कर्मी घर आया और पॉलिसी के कागजात मांगने लगा। एमसी की महापौर ऊषा शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस को दी है। नगर निगम की इसमें कोई कोताही नहीं है। संबंधित के परिजन अर्जी लेकर आए थे। श्मशानघाट में तैनात कर्मी से पूछताछ की गई। कर्मी ने साफ किया है कि उसने कागजात लेने और फॉर्म भरने के बाद लकड़ियां दीं।
विज्ञापन


महिला के गलत कागजात बनाने के मामले में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद पता चलेगा कि कागजात किसने तैयार किए-गौरव सिंह, एसपी सोलन।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें