फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: विजिलेंस ने मंडी निवासी युवक से बरामद किया चिट्टा, एनडीपीएस के तहत दर्ज किया केस

Thu, 12 Jun 2025 11:43 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

विजिलेंस हमीरपुर थाना की टीम ने बुधवार देर शाम एक आरोपी को चिट्टे की खेप के साथ धरा है। आरोपी मंडी का रहने वाला है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चिट्टा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस हमीरपुर थाना की टीम ने मंडी निवासी एक युवक से 12.8 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान मंडी के धर्मपुर तहसील के भरतपुर गांव निवासी अमित शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी मंडी से हमीरपुर चिट्टे की सप्लाई देने पहुंचा था। विजिलेंस की टीम ने जाल बिछा कर बुधवार देर शाम आरोपी को धरा है। आरोपी को वीरवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी पर पहले से ही एनडीपीएस का एक केस दर्ज है। यह कुछ समय पहले मनाली में दुकान करता था। एसपी विजिलेंस मंडी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें