फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आज से काम पर लौटेंगे जिला परिषद कर्मचारी और अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं/हमीरपुर। पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात के बाद जिला परिषद कर्मचारियों ने आखिरकार 22 दिन के बाद हड़ताल को खत्म कर दिया है। ऐसे में जिला परिषद कैडर के कर्मचारी, अधिकारी आज काम पर लौट आएंगे। जिला परिषद कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के हमीरपुर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि 30 अक्तूबर को बैठक पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता में होगी। इसमें विभाग के अधिकारी भी मौजूद होंगे। वहीं, जिला परिषद कर्मचारियों को छठे वेतनमान का लाभ भी जल्द प्रदान किया जाएगा। यह आश्वासन भी मंत्री से जिला परिषद कर्मचारियों को मिला है। वहीं, 30 अक्तूबर को होने वाली बैठक में भी इस मसले पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


मंत्री के इस आश्वासन के बाद जिला परिषद कर्मचारियों ने हड़ताल को समाप्त कर दिया है। जिला परिषद कर्मचारियों और अधिकारियों से काम पर लौटने से ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि पंचायतों में होने वाले सभी कार्य जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों व अधिकारियों के जिम्मे है। ऐसे में 22 दिन से चल रही हड़ताल के कारण यह कार्य ठप पड़े हुए थे।
विज्ञापन




समाचार : सोनम शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें