हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में सोमवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एंटी ड्रग्स कमेटी ने जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया। एनआईटी हमीरपुर के सह आचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सामने आ रहे नशे से जुड़े मामले चिंता का विषय हैं। विद्यार्थियों को समाज में जनजागरूकता फैलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी नशा उन्मूलन से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछे और सक्रिय भागीदारी निभाई। संवाद