फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के बजाय राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा लगाएं युवा : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं में नशे के प्रभाव को रोकने के लिए नशा मुक्त, सुरक्षा युक्त अभियान के अंतर्गत 790 हेलमेट वितरण कर गांधी चौक हमीरपुर से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सबसे अहम है, मगर ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ युवा साथी नशे की चपेट में आकर अपना भविष्य तो खराब कर ही रहे हैं, देश के विकास में भी अपना कोई योगदान नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया है ताकि वे विकसित भारत निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नशा मुक्त, सुरक्षा युक्त कैंपेन की शुरुआत की है ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से जागरूक किया जा सके। जागरूकता अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता बाइक रैली हमीरपुर के गांधी चौक से रवाना की गई है, जो युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी। बाइक रैली में युवा मोर्चा के सदस्य और स्थानीय युवा मौजूद रहे। इस रैली में करीब 2,000 युवाओं ने हिस्सा लिया है। बाइक रैली के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा, बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, भोरंज के पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, जिला भाजपा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें