भोरंज/हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते झरलोग बूल्हा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
अनुराग (24) पुत्र सुरेंद्र कुमार की तबीयत शुक्रवार रात 12 बजे अचानक बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे भोटा अस्पताल ले आए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया। हमीरपुर में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे टांडा रेफर कर दिया। टांडा में उसकी मौत हो गई। अनुराग मजदूरी करता था। उसका एक बड़ा भाई और एक बहन है। पिता भी मजदूरी करते हैं। एसएचओ भोरंज सूरम सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।