हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर आठ में 20 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सक्षम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सक्षम दुबई में नौकरी करता था और इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। शुक्रवार को परिजनों ने उसे घर में फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम 11 जुलाई को कराया जाएगा। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।