फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर के गलू में 100 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। जिला पुलिस ने बड़सर के गलू में चिट्टा की बड़ी खेप बरामद की है। इस साल जिले में घातक नशीले पदार्थ चिट्टा की यह सबसे बड़ी रिकवरी है। यहां पर स्थानीय थाना पुलिस की टीम ने बड़सर के ही सौर निवासी युवक से 100 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। आरोपी को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया है। आरोपी को छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। संभावना जताई जा रही है कि इस मामले और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन



बड़सर थाने के अंतर्गत गलू नामक स्थान पर पुलिस ने मंगलवार रात 100 ग्राम चिट्टा के साथ 29 वर्षीय राजीव जिला हमीरपुर को पकड़ा है। यह आरोपी क्षेत्र में एक दुकान में काम करता है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज है अथवा नहीं। इतने बड़ी मात्रा में घातक नशा बरामद होने पर पूर्व में केस दर्ज होने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस नशा तस्करी के मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के लिए सक्रिय हो गई है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस ने चिट्टा के साथ आरोपी को पकड़ा है। आरोपी को अदालत ने छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले में आगामी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें