आंगनबाड़ी केंद्र टिक्कर राजपूतां में विश्व स्तनपान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम
- फोटो : samvad
सलौणी(हमीरपुर)। आंगनबाड़ी केंद्र टिक्कर राजपूतां में मंगलवार को विश्व स्तनपान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। वृत पर्यवेक्षक रीता पठानियां ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को स्तनपान व छह माह तक शिशु की देखभाल के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि मां का पहला गाढ़ा दूध बच्चे के लिए टीके का काम करता है जोकि जानलेवा बीमारियों से बचाने में मदद करता है। कार्यक्रम में वृत ब्याड़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत औषधीय पौधे प्रदान किए गए। इस मौके पर शारादा देवी, सीमा रानी, रेखा देवी, ऋषु सहित अन्य मौजूद रहे।