फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सतत विकास और आपदा पर कार्यशाला समाप्त

Thu, 20 Feb 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में सतत विकास और आपदा संरक्षण पर आयोजित साप्ताहिक कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजायब सिंह प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर ने शिरकत की। कार्यक्रम में आचार्य और विद्यार्थियों ने भाग लिया। एक सप्ताह की कार्यशाला में सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण संबंधित बहुत से मुद्दों के ऊपर चर्चा हुई। समापन समारोह में डॉ. भगवती प्रसाद, डॉ. अल्पना शर्मा आदि ने सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण संबंधी मुद्दों पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि ने सभी से आह्वान किया है कि सतत विकास संबंधित कोशिशों को हमें जीवन में शामिल करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें