फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिला पीठासीन अधिकारियों को समझाई ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
महिला पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को समझाई ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली
विज्ञापन
हमीरपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 की मतदान प्रक्रिया के दौरान एक जून को तैनात होने वाली हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की महिला पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए मंगलवार को जिला परिषद हॉल में दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी, अन्य अधिकारियों तथा ईवीएम-वीवीपैट के मास्टर ट्रेनर विजय चौहान ने महिला अधिकारियों को मतदान केंद्रों की व्यवस्था, निर्वाचन प्रक्रिया एवं ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान महिला अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया और ईवीएम-वीवीपैट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने में काफी उत्सुकता एवं उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें