फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में कार्यकर्ताओं का हो रहा उत्पीड़न : सुमन

Sun, 24 May 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जो नेता अपने स्वार्थ के लिए कभी एक पार्टी तो कभी दूसरी पार्टी में जाते हैं, वह कार्यकर्ताओं को नियम बता रहे हैं। पार्टी चाहे भाजपा हो या कांग्रेस, जहां कार्यकर्ता का उत्पीड़न हो, उस पार्टी को नमस्ते करना चाहिए। पंचायत चुनावों में भाजपा के भीतर उठी बगावत और पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कार्रवाई की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने भाजपा पर सवाल उठाए हैं। हमीरपुर में प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि आज भाजपा में कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई हो रही है। वे लोग सिफारिश कर रहे हैं, जो खुद उन नियमों को नहीं मानते हैं। आज भाजपा कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहता है, तो उसे कार्रवाई का भय दिखाया जा रहा है। कार्यकर्ता की मेहनत का तोहफा निष्कासन के रूप में दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं से ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। वह कार्यकर्ता की पीड़ा को जानते हैं। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले हैं। उन्होंने बताया कि सुजानपुर नगर परिषद और भोटा नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें