फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सामुदायिक भवन दलचेहड़ा का कार्य अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल में भी नहीं डाली सामुदायिक भवन पर छत
विज्ञापन

अढ़ाई लाख रुपये किए जा चुके हैं निर्माण कार्य पर खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी की दलचेहड़ा पंचायत के चलसाई (बल्ह) गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को दो वर्ष बीत जाने के बाद भी छत नसीब नहीं हो पाई है। चलसाई गांव के लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वर्ष 2021-22 में 2 लाख 50 हजार रुपये इस सामुदायिक भवन के लिए स्वीकृत हुए थे। इस राशि को इसके निर्माण पर खर्च भी किया जा चुका है। लेकिन, अभी तक इस भवन को छत नसीब नहीं हुई है। स्थानीय निवासियों ने पंचायत और संबंधित विभाग से आग्रह किया है कि इस सामुदायिक भवन को जल्द से जल्द तैयार कर लोगों को समर्पित किया जाए ताकि जिस उद्देश्य से इसका निर्माण शुरू किया था उसका लाभ मिल सके। दलचेहड़ा ग्राम पंचायत प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि जितनी राशि स्वीकृत हुई थी, उसको निर्माण पर खर्च कर दिया है। अतिरिक्त बजट के लिए विभाग को प्रस्ताव पारित कर कई बार मांग की जा चुकी है, जैसे ही विभाग बजट का प्रावधान करता है, शेष बचे निर्माण कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें