फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं टिक्कर श्मशानघाट में शैड बनाने का कार्य शुरू

Sun, 18 May 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर में श्मशानघाट के नजदीक शैड बनाने का कार्य शुरू हो गया है। शैड में अंतिम संस्कार के दौरान प्रयोग होने वाली लकड़ियां रखी जाएंगी। विधायक निधि से शैड बनाने के लिए एक लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। श्मशानघाट में शैड का अभाव था, जिस कारण लकड़ियों को रखने में समस्या आती थी। कई बार बारिश के दौरान अंतिम संस्कार प्रक्रिया में भी दिक्कतें आती थीं। लोगों ने यहां पर शैड बनाने की मांग की थी। इस पर विधायक निधि से करीब एक लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। ग्रामीणों में सुदर्शन कुमार, अश्वनी, त्रिलोक चंद, संजीव कुमार, राजू, बलराज ने इस कार्य पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि शैड के निर्माण से लोगों को भी काफी फायदा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें