मैहरे/बड़सर (हमीरपुर)। कांग्रेस कार्यालय बड़सर में आयोजित बैठक में भाग लेने के बाद भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए स्पष्ट किया कि अगर कोई प्रत्याशी पार्टी के टिकट से हटकर अलग चुनाव लड़ना चाहता है, तो पार्टी उसका समर्थन नहीं करेगी। बैठक में विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपने समर्थकों सहित पहुंचे। बैठक में संभावित उम्मीदवारों के विचार सुनकर चर्चा के बाद प्रत्येक वार्ड के लिए पैनल तैयार किया गया। इस पैनल को शीघ्र जिला अध्यक्ष को भेजा जाए, ताकि तय समय में उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जा सके। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पूर्व प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया, पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा आदि उपस्थित रहे। संवाद