उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत नंधन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वरी देवी ने की। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। कांगड़ा बैंक नंधन के प्रबंधक सुनील कुमार, ब्लॉक अधिकारी पुष्पा ठाकुर ने अन्य सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। इस समारोह में पंचायत सहायक रत्तो देवी, बलदेव सिंह, सीता देवी, पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, वार्ड सदस्य रमेल कुमार धीमान, अनीता देवी, सीता देवी, रेखा देवी, महिला मंडल प्रधान सोमा देवी मौजूद रही।
सामुदायिक भवन भोरंज में भी महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम एसके पराशर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर बीईईओ सुखदेव सिंह, बाल विकास कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी उर्मिल पटियाल, बीडीसी लता पठाहिनया और महिला मंडल सदस्य मौजूद रहे। वहीं, प्रोफेशनल अकादमी ऑफ कंप्यूटर एंड फाइनांस में भी महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर संस्थान में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रूचि डोगरा, आराधना, सीमा, रीतिका, पायल, गरिमा, विवेक, कर्मचंद, अजय, तमन्ना, शिल्पा आदि मौजूद रहे। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नादौन में भी महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम राकेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा रीना देवी, नगर पंचायत उपाध्यक्षा मनोरमा देवी, सपड़ोह वार्ड पूर्व जिला परिषद नीलम चौधरी, पार्षद अंजना कुमारी सहित बीडीसी सदस्य रेणु बाला, कल्याणी पटियाल, वीना देवी, अंजु देवी, मीना देवी, मंजीत कुमारी, अंजु कुमारी, पुष्पा देवी, सीमा देवी, विमला देवी, विमला देवी आदि मौजूद रहे। उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायतों भी में महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। उपमंडल की ग्राम पंचायत सठवीं, महारल, जमली, बिझड़ी, आदि पंचायतों में महिला दिवस मनाया गया। ग्राम पंचायत जमली में महिला दिवस पंचायत सदस्य संगत कौर की अध्यक्षता में मनाया गया। वहीं, गांधी चौक हमीरपुर में एसएफआई और डीवाईएफआई द्वारा संयुक्त रूप से महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर नुक्कड़ नाटकों और गीत संगीत के माध्यम से लोगों को महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। डीवाईएफआई के अध्यक्ष अनिल मनकोटिया और एसएफआई के कैंपस सचिव आदेश की अध्यक्षता में महिला दिवस मनाया गया।