फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अपनी बस में बैठाने को लेकर लिफ्ट लेकर जा रहीं महिला शिक्षकों को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अध्यापकों और टैक्सी चालक से की बहसबाजी
विज्ञापन


डाइट गौना करौर से ट्रेनिंग के बाद घर जा रही थीं अध्यापिकाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत लिफ्ट लेकर जा रहीं महिला अध्यापकों को गलत तरीके से रोकने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ज्योति पत्नी अरुण सिंह निवासी गांव गब्बा तहसील टौणीदेवी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह एक सरकारी स्कूल में बतौर जेबीटी अध्यापिका तैनात हैं। वह अपने घर से प्रतिदिन इंडक्शन ट्रेनिंग के लिए डाइट गौना करौर में 16 सितंबर से प्रशिक्षण के लिए आ व जा रही हैं। 19 सितंबर को जब वह अपनी तीन अन्य सहयोगी अध्यापकों मीना कुमारी, अंजु कुमारी और बवीता कुमारी के साथ शाम को छुट्टी होने के पश्चात डाइट गौना के मेन गेट पर बस का इंतजार कर रही थी तो उसी समय एक निजी कार सड़क से गुजर रही थी। उसके चालक से शिकायतकर्ता ने अपनी सहयोगी अध्यापकों के साथ नादौन तक की लिफ्ट मांगी। जैसे ही वह अपनी सहयोगियों सहित गाड़ी में बैठी तो लगभग 50 मीटर के बाद ही एक आदमी ने सड़क के बीचोबीच आकर उनका रास्ता रोक दिया तथा गाड़ी के मालिक को धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि पीछे उसकी बस आ रही है, उसी में इन्हें जाना पड़ेगा। इस पर शिकायतकर्ता ने अपनी तीनों सहयोगी अध्यापकों सहित व्यक्ति को बहुत समझाया कि आगे भी और तीन-चार बसें बदलने पड़ती हैं। इसलिए उनको जाने दें। लेकिन, वह व्यक्ति इनसे बहस करता रहा तथा इनको जबरदस्ती गाड़ी से उतार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन जारी है। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें