डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी के तहत पंचायत घर परिसर में शाहिद सुरजीत सिंह गैस सर्विस हमीरपुर के संचालक संजीव डढवाल ने महिलाओं को एलपीजी गैस के इस्तेमाल करने के सुरक्षित उपायों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पांच किलो इंडेन सिलिंडर किसी भी नजदीकी इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से प्रमाण पत्र दिए बिना ही घर ला सकते हैं। इसे रिफिल करने का भी झंझट नहीं है। अपना खाली सिलिंडर पेट्रोल पंप पर देना है और नया सिलिंडर ले आना है। संचालक ने नए इंडेन कंपोजिट एलपीजी सिलिंडर की भी विस्तृत से जानकारी दी, जो 10 किलो भार में उपलब्ध है।