हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत कोहली के पास एनएच पर हुए सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की टांडा में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा वीरवार को हुआ था। एक बुजुर्ग कार की चपेट में आकर घायल हो गया। बाद में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया। यहां स्थिति गंभीर देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। धलोट गांव के 90 वर्षीय एक बुजुर्ग को कोहली के पास कार ने टक्कर मार दी। जब यह हादसा हुआ तब बुजुर्ग सड़क पार कर रहा था। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि बुजुर्ग की मौत की सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।