फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्याचार पर किसी भी समय 181 नंबर पर शिकायत कर सकती हैं महिलाएं : कल्पना

विज्ञापन
विज्ञापन
उपलब्धियां हासिल करने वाली बेटियों के पंचायत स्तर पर होर्डिंग्स लगाए जाएंगे
विज्ञापन

बदारण में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान के तहत बुधवार को गांव बदारण में जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसमें गांव की महिलाओं को अधिकारों की रक्षा से संबंधित विभिन्न अधिनियमों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें शिशुओं को स्तनपान के महत्व से भी अवगत करवाया गया। शिविर के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गांव की बेटियों के नाम पर पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति की जिला समन्वयक कल्पना ठाकुर ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का मुख्य उद्देश्य बाल लिंग अनुपात में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। जिला समन्वयक ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बेटियों के पंचायत स्तर पर होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। इसमें उनके नाम एवं फोटो प्रदर्शित किए जाएंगे। बोर्ड परीक्षाओं की टॉपर्स लड़कियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कल्पना ठाकुर ने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा एवं अत्याचार की शिकार महिलाओं की त्वरित मदद के लिए हमीरपुर में सखी-वन स्टॉप सेंटर की स्थापना की गई है। पीड़ित महिला को इस सेंटर में पांच दिन तक आश्रय दिया जा सकता है। किसी भी तरह के अत्याचार की शिकार महिला टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर किसी भी समय शिकायत कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें