नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय बस अड्डा पर रेन शैल्टर में खड़े होकर बस का इंतजार कर रही एक महिला का थैला गुम हो गया है। थैले में महिला की पढ़ाई से संबंधित समस्त जरूरी दस्तावेज रखे थे। पीड़िता अंतिम कुमारी निवासी गांव बसारल नादौन ने बताया कि गत 11 नवंबर को बस अड्डा पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसका दस्तावेजों सहित थैला अचानक गुम हो गया। उसने बताया कि थैले में उसके नर्सिंग के प्रमाणपत्र, पंजीकरण प्रमाणपत्र तथा अन्य जरूरी दस्तावेज थे। अंतिम ने लोगों से आग्रह किया है कि इस बारे में किसी के पास भी कोई जानकारी हो तो इसकी सूचना नादौन थाना या उसके घर पर दें। उसने गुहार लगाई है कि यदि किसी को यह दस्तावेज मिलें तो वह इन्हें लौटा दें। संवाद