फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास लाने गई महिला की ढांक से गिरकर मौत

विज्ञापन
Woman who went to fetch grass dies after falling from the cover
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत ग्राम पंचायत चमियाणा में घास लाने गई एक महिला की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चमियाणा के गांव जटेलू की निवासी विमला देवी (62) शुक्रवार को पशुओं के लिए घास लाने तथा बकरियां चराने गई थी। इस दौरान संतुलन खो जाने के कारण वह ढांक से करीब 300 फीट नीचे गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला का पति मजदूरी करता है और दो बेटों व एक बेटी की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी सुजानपुर सतपाल ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेजा गया। वहीं, पंचायत के पूर्व बीडीसी सदस्य प्यार चंद ने बताया की महिला का परिवार गरीब है। उसे मदद की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें