फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: घास काटने गई महिला की ढांक से गिर कर मौत

Mon, 14 Apr 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत भटेड़ गांव की महिला की घास काटते समय ढांक से गिरने से मौत हो गई है। महिला के शव का रविवार को हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। भटेड़ गांव की 43 साल की मीना देवी घास काटने गई थी। घास काटते समय वह असंतुलित हो गई और ढांक से नीचे गिर गई। जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतका की दो बेटियां और एक बेटा है। महिला का पति आर्मी से सेवानिवृत्त है। उधर एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि भटेड़ गांव की महिला की ढांक से गिरने से मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें