भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा में एक महिला के लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। ग्राम पंचायत पाहलू के एक गांव की महिला घर से अचानक लापता हो गई है। परिजनों ने पुलिस सहायता कक्ष में महिला के लापता होने का मामला दर्ज करवाया है। लापता महिला के ससुर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके बेटे की शादी वर्ष 2016 में लुधियाना में हुई थी। पुत्र वधु के दो बच्चे हैं। इससे पहले भी 7 मई को यह महिला अचानक से घर से लापता हो गई थी। पुलिस में मामला दर्ज करवाने के बाद घर वापस आ गई थी। अब फिर अचानक घर से तीन जून के दिन सुबह नौ बजे अपने पति को यह बताकर आधार कार्ड व पीएनबी बैक की कॉपी लेकर भोटा गई कि मेरा खाता बंद है। इसे दोबारा खुलवाकर वापस आती हूं। वह उस दिन के बाद घर नहीं आई। इस मामले को लेकर भोटा पुलिस सहायता कक्षा के प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि बुजुर्ग की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।