सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर-हमीरपुर सड़क पर दाड़ला के समीप 15 जनवरी को सड़क दुर्घटना में घायल महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई है। दोपहिया वाहन दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पत्नी ने सोमवार देर रात को पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। मृतक महिला का मंगलवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दुर्घटना संबंधी मामला 15 जनवरी को ही पंजीकृत हो गया था। थाना प्रभारी ललित महंत ने मामले की पुष्टि की है।