फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पंखे से लटककर महिला ने की जीवनलीला समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। काला अंब पंचायत के भारी गांव की एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत काला अंब के भारी गांव की रहने वाली महिला कविता कुमारी (32), पत्नी सन्नी कुमार के रूप में हुई है। महिला ने मंगलवार शाम को घर में लगे पंखे से फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। कविता कुमारी स्थानीय प्राथमिक स्कूल में बतौर जलवाहक के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन


स्कूल से वापस आकर जब वह अपने कमरे में से काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो उसकी सास ने उसको आवाज लगाई। परंतु उसने कोई उत्तर नहीं दिया। इसके बाद जब उसकी सास उसके कमरे में गई तो वह पंखे से झूल रही थीं। सास के चिल्लाने की आवाज को सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मौके पर उपस्थित लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस में परिजनों द्वारा दिए बयान के तहत मृतक कविता कुमारी पिछले कुछ अर्से से डिप्रेशन की दवाइयों का सेवन कर रही थी। वह अपने पीछे दो बच्चे और पति को छोड़ गई है। मृतक का पति हमीरपुर में निजी नौकरी करता है। पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है। आत्महत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें