फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गीदड़ के हमले में महिला गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना नादौन के तहत बसारल गांव में सोमवार शाम एक गीदड़ ने सड़क पर जा रही 60 वर्षीय महिला पर अचानक हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान कमलेश कुमारी (60) पत्नी जगदेव चंद निवासी गांव बसारल के रूप में हुई है। महिला का नादौन अस्पताल में उपचार चल रहा है। कमलेश कुमारी अपनी बेटी ममता के साथ गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक गीदड़ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। गीदड़ ने महिला के हाथ, बाजू और कंधे पर कई जगह काट लिया। मां पर हमला होता देख बेटी ममता ने भी उसे भगाने का प्रयास किया। मां-बेटी ने बड़ी मुश्किल से गीदड़ को वहां से खदेड़ा। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए नादौन अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, महिला का अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें