फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिला से 36 हजार की ऑनलाइन ठगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के भरठयान क्षेत्र में एक महिला से 36 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में साइबर पुलिस थाना मंडी में ऑनलाइन शिकायत की गई। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसे अंजान नंबर से कॉल आई। उसे कहा गया कि गलती से उनके खाते में 36 हजार रुपये डाल दिए गए हैं। ऐसे में वह उन्हें पैसे वापस कर दें। महिला को यूपीआई के ट्रांजेक्शन के स्क्रीन शॉट भी शातिर ने भेजे। इस पर महिला शातिर व्यक्ति के झांसे में आ गई और उसने व्यक्ति को 36 हजार रुपये गूगल पे के जरिये भेज दिए। बाद में व्यक्ति का नंबर बंद हो गया। महिला ने जब अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो उसके खाते से पैसे कट चुके थे। महिला ने ईमेल के माध्यम साइबर थाना मंडी को शिकायत सौंपी है। हिमाचल प्रदेश पुलिस की मध्य रेंज मंडी की साइबर क्राइम शाखा के एएसपी मनमोहन सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें