फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना प्रदेश में प्रवेश पर एक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उत्तर प्रदेश से बिना स्वीकृति नादौन पहुंचे एक व्यक्ति पर आने की सूचना न देने के कारण मामला दर्ज किया गया है। कैलाश पुत्र बाबूराम बदायूं जिला की दातागंज तहसील के पपला गांव से नादौन के लिए चला था और वह 26 मई को नादौन पहुंच गया। उसके पास न तो यहां आने की स्वीकृति थी और न ही उसने अपने आने की सूचना प्रशासन को दी। यह व्यक्ति नादौन में एक हार्डवेयर की दुकान में कार्य करता है। जब इस बारे में पुलिस को सूचना मिली तो एसआई नरेश कुमार ने कैलाश से पूछताछ की। इस दौरान वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि आरोपी नादौन पहुंचने से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया, जिसके कारण उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें