हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पुलिस ने मझोग सुल्तानी में एक गोशाला से 392 बोतलें शराब की बरामद की हैं। वहीं नादौन पुलिस ने भी लाहड़ कोटलू में एक व्यक्ति से 11 बोतलें देसी शराब बरामद की है। सदर थाना की एक टीम शुक्रवार रात को पक्का भरो में गश्त कर ही थी। करीब 9:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर गांव मझोग सुल्तानी में विजय कुमार की गोशाला से 392 बोतलें अंग्रेजी शराब बिना लाइसेंस और परमिट के बरामद की। वहीं नादौन पुलिस ने लाहड़ कोटलू में सड़क पर जा रहे राजेश कुमार के थैले से 11 बोतलें देसी शराब की बरामद कीं। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि दोनों मामले दर्जकर छानबीन की जा रही है।