हमीरपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला डुग्घा में सोमवार को रेडीनेस मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी हमीरपुर सुरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने मेले में उपस्थित अभिभावकों और अध्यापकों को प्रदेश सरकार की ओर से विद्यार्थियों के हित में चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। वहीं इस अवसर पर उन्होंने रेडीनेस मेले का महत्व बताया। इस दौरान विद्यार्थियों की माताओं के लिए विभिन्न गतिविधियों के कॉर्नर लगाए गए जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी माताओें के साथ भाग लिया। इस दौरान प्रथम संस्था से विशाल जसवाल भी उपस्थित रहे।