जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के भरेड़ी में सोमवार को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इससे आयोजकों के साथ स्थानीय लोगों में कलश यात्रा में शामिल होकर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा की शोभा बढ़ाई। पंडित मुकेश शर्मा ने श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का प्रवचन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से ही जीवन का कल्याण है। जहां भगवान को गुणगान होता है, वहां प्रभु खुद दर्शन देते हैं। श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण ने विश्व कल्याण के लिए जो संदेश दिया है, उसकी आज समाज को जरूरत है। हमें हमेशा प्रभु सिमरन से जोड़कर जीवन व्यतीत करना चाहिए। इस दौरान वीरेंद्र चौधरी, दीपा शर्मा, संजय शर्मा, उपकार कुमार, प्रीतम पाल, जितेंद्र कुमार, नीलमा देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।