नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के लाहड़ गांव में बुधवार को बारिश के कारण एक पशुशाला ध्वस्त हो गई। इस कारण मलबे में दबकर एक बकरी की मौत हो गई। बिहारी लाल ने कहा कि बुधवार सुबह अचानक स्लेटपोश पशुशाला ध्वस्त हो गई। इसमें रखा सामान भी खराब हो गया। उन्होंने कहा कि पशुशाला मेें बंधें अन्य पशुओं को तो बचा लिया, लेकिन एक बकरी की मलबे में दबकर मौत हो गई। करीब 80,000 रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार नादौन मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि हलका पटवारी को शीघ्र रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को 5,000 रुपये की फौरी राहत दे दी गई है।