एनएच 103 पर गांव डिडवीं में पुलिया के अवरुद्ध होने से सड़क पर बहता पानी। संवाद
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। डिडवीं गांव के साथ राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 पर बनी पुली पानी के साथ आई गंदगी फंसने से बंद हो गई। इससे बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा और निजी रेस्टोरेंट में घुस गया। इस पर रेस्टोरेंट के मालिक कश्मीर सिंह ने ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के प्रधान के पास शिकायत दी। इस दौरान वाहन चालकों को भी आने जाने में दिक्कतें पेश आईं। एनएचएआई ने कुछ दिन पहले ही इस पुली की सफाई की थी। गंदगी से फिर से पुली बंद हो गई है। प्रधान कुलबीर सिंह ने मौके पर आकर निरीक्षण किया। वहीं स्थानीय लोगों में एस भारद्वाज, संजीव कुमार, सुदर्शन शर्मा, राजकुमार शर्मा, मदन लाल, चैन सिंह पटियाल, संजीव चंदेल, राजकुमार शर्मा आदि ने विभाग से अवरुद्ध हुई पुलिया को शीघ्र खोलने का आग्रह किया है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर ध्रुव शर्मा ने बताया कि अवरुद्ध पड़ी पुलिया को शीघ्र खोला जाएगा।
एनएच 103 पर गांव डिडवीं में पुलिया के अवरुद्ध होने से सड़क पर बहता पानी। संवाद