फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पेयजल पाइप की मरम्मत के चलते आज सप्लाई बाधित

Tue, 22 Apr 2025 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जल शक्ति विभाग हमीरपुर की ओर से मंगलवार को पेयजल पाइप लाइन की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान हमीरपुर शहर के दो से तीन वार्डों में 11 बजे से शाम चार बजे तक पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। जल शक्ति विभाग हमीरपुर के एसडीओ राकेश सोनी ने कहा कि हमीरपुर शहर के लिए उठाऊ पेजयल योजना ब्यास नदी से पानी उठाया जाता है। योजना के तहत 18 इंच की पेयजल पाइप में कई जगह वॉल टूट गए हैं। टूटे वॉल की जगह नए वॉल लगाए जाएंगे, जिस कारण पांच घंटे पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें