बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पेयजल पाइपलाइन फट जाने के चलते मंदिर की सीढिय़ों, रेलिंग व ब
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में करीब 35 साल पहले डाली गई मुख्य पेयजल पाइपलाइन फटने से मंदिर की सीढिय़ों, रेलिंग और पहाड़ी को नुकसान पहुंचा है। 99 गांवों के लिए यह पेयजल पाइपलाइन डाली गई थी। इसके फटने से अब इन गांवों सहित बाबा बालक नाथ मंदिर में चार से पांच दिन तक पेयजल समस्या रहेगी।
मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह पाइपलाइन काफी पुरानी थी। इसके चलते यह फट गई। जिस समय यह पाइपलाइन फटी, उस समय मंदिर में अधिक श्रद्धालु नहीं थे। यह पाइपलाइन बाबा बालक नाथ मंदिर की गुफा के बिल्कुल एक ओर स्थित है। गनीमत यह रही कि पानी उस तरफ नहीं गया नहीं तो गुफा को भी नुकसान पहुंच सकता था।
उत्तर भारत के सिद्धपीठ में हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और चढ़ावा भी हर साल लगभग 20 से 25 करोड़ रुपये के लगभग रहता है। इस संदर्भ में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा ने कहा कि यह पाइपलाइन काफी पुरानी थी और लगभग 1985-1990 के बीच यह पाइपलाइन डाली गई थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को सुधारा जा रहा है। समाचार : सोनम शर्मा : अश्वरी कालिया