फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दफ्तर में पंचायत सचिव को वार्ड सदस्य ने जड़ा थप्पड़, थाने पहुंचा विवाद

Wed, 02 Aug 2023 04:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पंचायत सचिव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक पंचायत के सचिव को उसी पंचायत के वार्ड सदस्य ने थप्पड़ जड़ दिए हैं। यह घटना उस समय हुई, जब सचिव अपने कार्यालय में कामकाज निपटा रहा था। सचिव ने इस मामले की शिकायत थाना सुजानपुर में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

सचिव ने कहा कि वह मंगलवार को प्रात: 11:00 बजे अपने पंचायत में काम कर रहा था। इसी दौरान संबंधित पंचायत का एक वार्ड सदस्य किसी काम को लेकर बातचीत करने लगा और सरकारी रिकॉर्ड मांगने लगा। इस पर सचिव ने वार्ड सदस्य को कहा कि सरकारी रिकॉर्ड सूचना के आधार या फिर पंचायत प्रधान को आवेदन कर प्राप्त किया जा सकता है।
इस पर वार्ड सदस्य आग बबूला हो गया और सचिव को पकड़ कर मारने लग पड़ा। इस मारपीट के दौरान सचिव नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। पंचायत सचिव की शिकायत पर थाना सुजानपुर ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ललित महंत ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें