फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रत्येक व्यस्क नागरिक का मौलिक अधिकार : बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
शत प्रतिशत मतदान के लिए आईटीआई रैल में विद्यार्थियों को किया जागरूक
विज्ञापन

अधिक से अधिक युवाओं से मतदान में भाग लेने का आग्रह


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो हमीरपुर ने मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल में मतदाता जागरूकता शिविर लगाया। शिविर की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने की। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान का बड़ा महत्व है। इसके माध्यम से जनता शासन व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है। मतदान प्रत्येक व्यस्क नागरिक का मौलिक अधिकार होता है। इसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रत्येक वर्ष हमारे देश में लाखों युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाता है। युवा जागरूकता के अभाव में मतदान नहीं कर पाते और यह युवा वर्ग स्कूलों और कॉलेज में होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं का कर्तव्य है कि वह इसमें भाग लें और अपने भागीदारी सुनिश्चित करें। पंचायत इंस्पेक्टर विकास खंड नादौन पम्मी कुमार ने कहा कि हमें अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए, तभी हम अपनी पसंद की सरकार चुन सकते हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सुरजीत सिंह ने भी मतदाताओं मे जागरूकता पैदा करने और मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मौखिक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें