फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मतदाता सूचियां 26 तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध

Fri, 19 Sep 2025 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर ने आगामी नगर पालिका चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन नामावली का सत्यापन एवं मानचित्रण (मैपिंग) का कार्य पूर्ण कर लिया है। निगम क्षेत्र की मतदाता सूचियों का निरीक्षण 20 से 26 सितंबर तक किया जा सकता है। इसी क्रम में 19 सितंबर को सुबह 10 बजे हमीरपुर के टाउन हॉल में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। नगर निगम हमीरपुर के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद ने बताया कि बैठक में नगर निगम क्षेत्र के सभी मतदाताओं, हितधारकों, राजनीतिक दलों से जुडे़ लोगों एवं कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने की अपील की गई है। मतदाता सूचियां आम जनता के निरीक्षण के लिए नगर निगम के कार्यालय और एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें