भोटा (हमीरपुर)। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में एनएसएस शिविर के पांचवें दिन वीरवार को स्वयंसेवियों ने सुबह प्रभात फेरी निकालकर योग अभ्यास किया। एनएसएस प्रभारी आदर्श लखनपाल, बबली व मंजुला भारती ने कहा कि शिविर में स्वयंसेवकों की ओर से लगातार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसमें स्कूल सहित अन्य जगह की साफ-सफाई, क्यारियों का निर्माण और आसपास के लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं स्वयंसेवियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अन्य विषयों का भी ज्ञान दिया जा रहा है। इस मौके पर चांद किरण, कुलदीप गिरिजा, युवराज, शौर्य नितिन, ईशा, विशाल, सनेहा, पलक साक्षी शगुन सहित अन्य भी मौजूद रहे।